Metal stocks: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज 13 जनवरी को मेटल शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई है। दरअसल, दिसंबर महीने में अमेरिका ने उम्मीद से बेहतर जॉब आंकड़े जारी किए हैं। इसके चलते US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ गई है। यही वजह है कि आज मेटल सेक्टर का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी मेटल लगभग 4 फीसदी टूट गया। यह 312 अंकों की गिरावट के साथ 7951 पर बंद हुआ।
