Get App

MFSL और केनरा बैंक नई तेजी के लिए तैयार, टेलीकॉम शेयरों में भी नजर आ रहे कमाई के मौके : अनुज सिंघल

Big Stocks : भारती हेक्साकॉम पर जेपी मॉर्गन बुलिश है। इसने स्टॉक की ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और इसका टारगेट 1280 रुपए दिया है। वोडा आइडिया पर सिटी की बुलिश राय है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए 23 रुपए का टारगेट दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 2:09 PM
MFSL और केनरा बैंक नई तेजी के लिए तैयार, टेलीकॉम शेयरों में भी नजर आ रहे कमाई के मौके : अनुज सिंघल
अनुज का कहना है कि इस शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। बीमा सेक्टर में अच्छी खरीदारी आई है। MFSLमें लगातार तीसरे हफ्ते तेजी कायम है। 7 महीने की रेंज से ब्रेकआउट आ रहा है

Spotlight stocks : बाजार में आज कहां खरीदारी के मौके दिख रहे हैं और कहां देखने को मिल सकता है जोरदार एक्शन इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज वोडा आइडिया, भारती हेक्साकॉम, ल्यूपिन और HDFC AMC में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, MFSL और CANARA BANK में निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं।

फोकस में वोडा आइडिया (ग्रीन सिगनल)

वोडा आइडिया पर सिटी की बुलिश राय है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए 23 रुपए का टारगेट दिया है। सिटी का कहना है कि AGR पर याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए SC तैयार हो गया है। ये वोडाफोन के लिए पॉजिटिव खबर है। SC में क्युरेटिव याचिका पर सुनवाई का इंतजार है। VI के मैनेजमेंट को SC से राहत की उम्मीद है। VI पर AGR की 70,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी है। मैनेजमेंट के मुताबिक ये देनदारी घटकर 30-35,000 करोड़ रुपए रह सकती है। शेयर बेस केस में 23 रुपए और बुल केस में 28 रुपए तक चढ़ सकता है। VIs के कर्ज इश्यू पर भी बाजार की नजर रहेगी।

फोकस में भारती हेक्साकॉम (ग्रीन सिगनल)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें