Titan Share Price: टाइटन कंपनी के शेयर आज काफी जोश में दिखे। सितंबर 2026 तिमाही के अनुमान से बेहतर नतीजे और आगे भी अच्छी कमाई की उम्मीद ने इसमें चाबी भरी और यह 3% से अधिक उछलकर ₹5000 के पार चला गया। 15 सितंबर के बाद टाइटन के शेयरों ने यह लेवल छुआ है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.10% की बढ़त के साथ ₹4981.10 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.53% उछलकर ₹5,001.90 तक पहुंचा था। आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से इसके शेयर लगातार सात कारोबारी दिनों में 15% से अधिक ऊपर चढ़े हैं। हालांकि इस हफ्ते की बात करें तो लगातार पांच कारोबारी दिनों में यह करीब 13% ऊपर चढ़ा है जो जोकि अप्रैल 2020 के बाद से इसके शेयरों के लिए सबसे अधिक वीकली गेन है।
