Get App

Mid-day Mood: ऊपर से फिसला बाजार फिर भी निफ्टी 20000 के ऊपर कायम, जानिए कैसी रह सकती है इसकी चाल

Mid-day Mood : प्रशांत तापसे का कहना है कि दूसरे एशियाई देशों में रिकवरी को देखते हुए हमारे बाजार में भी तेजी का रुख बने रहने की संभावना है। अगस्त के यूएस सीपीआई आंकड़े इस अटकल को मजबूत करते हैं कि फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह की नीति बैठक में अपनी दरों में बढ़ोतरी को रोक सकता है। बाजार में तेजी का रुझान बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 2:13 PM
Mid-day Mood: ऊपर से फिसला बाजार फिर भी निफ्टी 20000 के ऊपर कायम, जानिए कैसी रह सकती है इसकी चाल
Mid-day Mood : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल के दीपक जसानी को भी उम्मीद है कि निफ्टी और ब्रॉडर मार्केट में तेजी जारी रहेगी। निफ्टी शॉर्ट टर्म में 19865 20140 बैंड में रह सकता है

Mid-day Mood : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 14 सितंबर कारोबारी सत्र के शुरुआती दौर में रिकॉर्ड हाई लगाते दिखे। हालांकि बाजार ऊपर से कुछ हल्का हुआ है। इसके बावजूद निफ्टी 20000 अंक से ऊपर बना हुआ है। बाजार आज नए रिकॉर्ड हाई पर खुला था। खुलने को बाद इसमें तेजी बढ़ती दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 67771.05 और 20167.65 के नए ऑल टाइम हाई पर जाते दिखे। एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों नें निवेशकों में जोशभर दिया। इससे अगस्त में अमेरिकी रिटेल महंगाई में बढ़त से पैदा हुई झिझक दूर हो गई।

अमेरिका में दरों में बढ़त की उम्मीद नहीं

अगस्त में अमेरिकी रिटेल महंगाई साल दर सालाना आधार पर 3.7 पर रही है जो 3.6 फीसदी के अनुमान से थोड़ा ही ज्यादा है। महांगाई में इस बढ़त का निवेशकों पर कोई खास असर नहीं दिखा। निवेशकों का अनुमान है अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व अपनी पॉलिसी में महंगाई में थोड़ी बढ़त के बावजूद दरों में कोई बढ़त नहीं करेगा।

बाजार में तेजी का रुझान कायम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें