Get App

Prashant Jain: मिडकैप-स्मॉलकैप स्टॉक्स 30% तक गिरने से लोगों की संपत्ति 500 अरब डॉलर घटी है, यह टैक्स में मिली छूट से ज्यादा है

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के पूर्व सीआईओ और दिग्गज फंड मैनेजर प्रशांत जैन का मानना है कि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में करीब 20-30 फीसदी की जो गिरावट आई है, उसका असर लोगों के कंजम्प्शन तक पर देखने को मिलेगा। इसकी गिरावट की भरपाई सोने में तेजी और टैक्स में छूट से नहीं हो पाएगी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 10:43 AM
Prashant Jain: मिडकैप-स्मॉलकैप स्टॉक्स 30% तक गिरने से लोगों की संपत्ति 500 अरब डॉलर घटी है, यह टैक्स में मिली छूट से ज्यादा है
प्रशांत जैन ने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स की वैल्यू अब भी ज्यादा है। इसलिए इनमें अगले 1-2 साल तक गिरावट जारी रह सकती है।

मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में आई गिरावट का कंजम्प्शन ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। इन स्टॉक्स में आई गिरावट की भरपाई हाल में इनकम टैक्स में कटौती से होने की उम्मीद कम है। दिग्गज इनवेस्टर प्रशांत जैन का यह मानना है। 'वेल्थ फॉर्मूला' प्रोग्राम के लिए एन महालक्ष्मी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जैन ने स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट के बारे में कई अहम बातें बताईं।

स्मॉलकैप-मिडकैप स्टॉक्स में गिरावट से 500 अरब डॉलर की चपत

उन्होंने कहा कि इंडियन मार्केट जब ऑल-टाइम हाई पर था, तब इसका मार्केट कैटिपलाइजेशन करीब 5 ट्रिलियन डॉलर था। इसमें मिडकैप (Midcap Stocks) और स्मॉलकैप स्टॉक्स (Smallcap Stocks) की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है। ऐसे में अगर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में 20-30 फीसदी हिस्सेदारी का मतलब यह है कि लोगों का वेल्थ करीब 500 अरब डॉलर घटा है। यह नुकसान इनकम टैक्स में मिली राहत के मुकाबले ज्यादा है।

सोने में आई तेजी से निवेशकों की संपत्ति में गिरावट की भरपाई नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें