Middle East Crisis: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के शेयरों को लगे पंख, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 16% उछला

2:19 बजे NTPC Green Energy का शेयर 16.22 फीसदी गिरकर 100.80 रुपये चल रहा था। Solex Energy का शेयर 12.78 फीसदी की गिरावट के साथ 992.60 रुपये था। KPI Green Energy का शेयर 12.85 फीसदी के उछाल के साथ 410 रुपये था

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
12 मार्च को फिर से क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई।

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के शेयरों में 12 मार्च को बड़ी तेजी आई। इसकी वजह मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई है। मध्यपूर्व में लड़ाई का असर ऑयल और गैस की सप्लाई पर पड़ा है। इससे रिन्यूएबल एनर्जी के स्रोतों में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। एनटीपीसी, सोलेक्स एनर्जी, केपीआई ग्रीन एनर्जी जैसी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के शेयरों में बड़ी तेजी दिखी। हालांकि, बाजार में बड़ी गिरावट थी।

NTPC ग्रीन एनर्जी का शेयर बना रॉकेट

2:19 बजे NTPC Green Energy का शेयर 16.22 फीसदी गिरकर 100.80 रुपये चल रहा था। Solex Energy का शेयर 12.78 फीसदी की गिरावट के साथ 992.60 रुपये था। KPI Green Energy का शेयर 12.85 फीसदी के उछाल के साथ 410 रुपये था। Saatvik Green Energy का शेयर 3.86 फीसदी चढ़कर 360 रुपये पर चल रहा था।


इन कंपनियों के शेयरों में भी उछाल

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर, ACME Solar Holdings और Inox Wind के शेयरों में भी तेजी दिखी। सूजलॉन एनर्जी, विक्रम सोलर और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी भी तेजी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल और गैस की सप्लाई घटने और कीमतों में उछाल से रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों का फोकस बढ़ा है।

क्रूड की बढ़ती कीमतों का असर

12 मार्च को फिर से क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई। हालांकि, बाद में उसमें कुछ नरमी आई। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई 28 फरवरी को शुरू हुई थी। तब से क्रूड की कीमतें काफी चढ़ी हैं। इसकी बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमला है। भारत में क्रूड और गैस के इंपोर्ट का ज्यादातर हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आता है।

क्रूड की कीमतों में आ सकता है और उछाल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड ऑयल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। इसकी वजह यह है कि मध्यपूर्व की लड़ाई रुकने के संकेत नहीं दिख रहे। दोनों में से कोई पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। उधर, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में कई खाड़ी देशों पर हमले किए हैं। इससे ऑयल और गैस फैसिलिटीज को काफी नुकसान पहुंचा है। यूएई, कतर सहित कई देशों ने गैस और रिफाइनरी बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Adani Total Gas: अदाणी टोटल गैस लगातार दूसरे दिन बना रॉकेट, इन गैस कंपनियों के शेयरों में भी उछाल

शेयर बाजार में गिरावट जारी

12 मार्च को घरेलू शेयर बाजार कमजोर खुले। हालांकि, दोपहर बाद बाजार में कुछ रिकवरी दिखी। 2:30 बजे निफ्टी 0.56 फीसदी यानी 128 अंक गिरकर 23,736 प्वाइंट्स पर था। सेंसेक्स 0.62 फीसदी यानी 480 अंक गिरकर 76,388 प्वाइंट्स पर था। बैंक निफ्टी भी 0.70 फीसदी गिरकर 55,341 प्वाइंट्स पर था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।