Get App

Middle East Crisis: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई लंबी चली तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी गिरावट

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता होर्मुज की खाड़ी को लेकर है। ईरान के एक बड़े अधिकारी ने कहा है कि तेहरान ने होर्मुज खाड़ी को बंद कर दिया है। इस रास्ते से भारत फर्टिलाइजर्स, मिथेनॉल, एलएनजी सहित ईंधन का आयात करता है। खराब हालात को देखते हुए कई शिपिंग कंपनियों ने अपनी सेवाएं स्थगित कर दी हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 5:34 PM
Middle East Crisis: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई लंबी चली तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी गिरावट
अगर क्रूड की कीमतें 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ती हैं तो रिटेल इनफ्लेशन 0.50 फीसदी तक बढ़ सकता है।

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच की लड़ाई पहले मध्यपूर्व में हुई लड़ाइयों के मुकाबले ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई शीर्ष अधिकारियों और कमांडर्स के मारे जाने और तेहरान की जवाबी कार्रवाई से पूरे मध्यपूर्व में हालात बिगड़ गए हैं।

भारत के लिए काफी अहम हैं मध्यपूर्व के देश

खाड़ी देशों में भारत के करीब एक लाख लोग रहते हैं। भारत में आने वाले रेमिटेंस में खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की करीब 38 फीसदी हिस्सेदारी है। इंडिया के कुल निर्यात में इस इलाके की हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी और इंपोर्ट में 21 फीसदी है। यूएई, इराक, सऊदी अरब भारत के बड़े व्यापार साझेदार हैं।

होर्मुज की खाड़ी बंद होने से बढ़ेगा संकट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें