PC Jeweller Share Price: पीसी ज्वैलर के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार रही। न सिर्फ कंपनी का कारोबार बढ़ा बल्कि यह कर्जमुक्त भी हो गई। इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी दिखा और ढहते मार्केट में भी यह रॉकेट बन गया। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है तो दूसरी तरफ पीसी ज्वेलर के शेयर 9% से अधिक चढ़ गए। ऊपरी स्तर पर हल्की मुनाफावसूली के साथ बीएसई पर 5.78% की बढ़त के साथ ₹13.91 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.35% उछलकर ₹14.38 तक पहुंचा था। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद शाम में सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट पेश किए थे।
