बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने बुधवार को मजबूत बढ़त के साथ शुरुआत की और पूरे कारोबारी सत्र के दौरान अपनी तेजी बनाए रखी। हालांकि, अंतिम घंटे में मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके चलते डेली चार्ट पर एक हाई-वेव कैंडल बना। ये इंट्राडे रैली के बाद ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव का संकेत है। कारोबारी सत्र के अंत में इंडेक्स 0.70% की बढ़त के साथ 25875 के स्तर पर बंद हुआ।
