सरकारी कंपनी मिश्र धातु निगम लिमिटेड के शेयरों में 12 नवंबर को सुबह के कारोबार में 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 428.60 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 7600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 115 प्रतिशत बढ़कर 27.84 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 12.95 करोड़ रुपये था।
