Get App

स्टॉक ब्रोकिंग और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग बिजनेस में उतरेगी MobiKwik, शुरू कर रही है नई कंपनी

मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआती पेड अप शेयर कैपिटल 1 लाख रुपये है। MobiKwik इस वेंचर को सपोर्ट करने के लिए एक या अधिक चरणों में अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये डालने का प्लान कर रही है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 4:52 PM
स्टॉक ब्रोकिंग और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग बिजनेस में उतरेगी MobiKwik, शुरू कर रही है नई कंपनी
MSBPL का प्रमुख उद्देश्य शेयरों, सिक्योरिटीज, डेट इंस्ट्रूमेंट्स, कमोडिटीज, करेंसीज और उनके डेरिवेटिव्स में डीलिंग का कारोबार करना है।

फिनटेक कंपनी मोबिक्विक (MobiKwik) अब स्टॉक ब्रोकिंग और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग बिजनेस में कदम रखने जा रही है। कंपनी ऐसा अपनी नई इनकॉरपोरेटेड सब्सिडियरी मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (MSBPL) के माध्यम से करेगी। मोबिक्विक ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर ने 3 मार्च, 2025 को मोबिक्विक के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी के रूप में MSBPL के इनकॉरपोरेशन को मंजूरी दी।

MSBPL का प्रमुख उद्देश्य शेयरों, सिक्योरिटीज, डेट इंस्ट्रूमेंट्स, कमोडिटीज, करेंसीज और उनके डेरिवेटिव्स में डीलिंग का कारोबार करना है। कंपनी भारत और विदेश में विभिन्न स्टॉक और कमोडिटी एक्सचेंजों में मेंबरशिप हासिल करके स्टॉक और कमोडिटी ब्रोकर के रूप में काम करने का भी इरादा रखती है।

MobiKwik आगे चलकर करेगी 2 करोड़ रुपये का निवेश

मोबिक्विक ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "MSBPL की शुरुआती पेड अप शेयर कैपिटल 1 लाख रुपये है। कंपनी इस वेंचर को सपोर्ट करने के लिए एक या अधिक चरणों में अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये डालने का प्लान कर रही है।" मोबिक्विक की MSBPL में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें