Get App

मोबाइल यूजर्स को अनचाही कॉल्स से मिलेगा छुटकारा, TRAI ने अपनाया सख्त रवैया

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि सरकार अनचाही कॉल्स पर टेलीमार्केटिंग कंपनियों पर सख्ती करने जा रही है। टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ लोगों को आ रहे अनचाही कॉल्स को लेकर कठोर रवैया अपनाया जायेगा। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि कंपनियों द्वारा अनचाही कॉल्स किये जाने पर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी करें

Aseem Manchandaअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 6:58 PM
मोबाइल यूजर्स को अनचाही कॉल्स से मिलेगा छुटकारा, TRAI ने अपनाया सख्त रवैया
TRAI ने कहा है कि सिर्फ कॉल नहीं बल्कि मैसेज करने वाले टेलीमार्केटर्स पर भी सख्त कार्यवाही करने के लिए कदम उठाया जाए

मोबाइल यूजर्स के लिए इस समय अनचाही कॉल्स (unwanted calls) एक बहुत बड़ा सिरदर्द है। यूजर्स को वक्त-बे-वक्त कभी भी अनचाही कॉल्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब नागरिकों को अनचाही कॉल्स से छुटकारा मिल सकता है। सरकार ने इस दिशा में कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है। अनचाही कॉल्स पर टेलीकॉम रेगुलेटरी एथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने सख्त रुख रवैया अपना लिया है। टेलीकॉम रेगुलेटर ने इसके संबंध में टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किया है। टेलीकॉम रेगुलेटर (telecom regulator) ने कंपनियों से कहा है कि अनचाही कॉल्स को तुरंत रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी करें।

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को  दिये निर्देश

इस खबर को और विस्तार से बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि सरकार टेलीमार्केटिंग कंपनियों पर सख्ती करने की मन बना रही है। लोगों को आ रहे अनचाही कॉल्स को लेकर टेलीमार्केटिंग कंपनियों पर कठोर रवैया अपनाया जा सकता है। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि कंपनियों द्वारा अनचाही कॉल्स किये जाने पर उनके खिलाफ कदम उठाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें