मॉर्डना की कोविड -19 वैक्सीन को भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DGCI) से इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि के बाद मॉर्डना की कोरोना वैक्सीन भारत में इमरजेंसी यूज मंजूरी हासिल करने वाली चौथी वैक्सीन बन गई है।
मॉर्डना की कोविड -19 वैक्सीन को भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DGCI) से इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि के बाद मॉर्डना की कोरोना वैक्सीन भारत में इमरजेंसी यूज मंजूरी हासिल करने वाली चौथी वैक्सीन बन गई है।
बता दें कि दो डोज वाली मॉर्डना की यह वैक्सीन सिम्टोमैटिक (symptomatic) कोविड-19 के मामलों में 90 फीसदी प्रभावी पाई गई है जबकि गंभीर मामलों में 95 फीसदी प्रभावी पाई गई है। मॉर्डना के वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने के साथ यह कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक के बाद देश में उपलब्ध चौथी कोरोना वैक्सीन होगी।
क्या है ये वैक्सीन
मॉर्डना की इस वैक्सीन को mRNA-1273 वैक्सीन को नाम से भी जाना जाता है। इसको मैसेंजर आरएनए (messenger RNA) और mRNA के जरिए बनाया गया है। ये एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो हमारी कोशिकाओं को ये सिखाती है कि कैसे वे ऐसे प्रोटीन बनाएं जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी पैदा करते हैं।
वैक्सीन की कितनी डोज की होगी जरूरत
इस वैक्सीन की दो डोज की जरूरत होगी। पहली और दूसरी डोज के बीच 28 दिन का अंतर रखना होगा। मॉर्डना की यह वैक्सीन सिम्टोमैटिक (symptomatic) कोविड-19 के मामलों में 90 फीसदी प्रभावी पाई गई है जबकि गंभीर मामलों में 95 फीसदी प्रभावी पाई गई है। पहली डोज के 14 दिन बाद से इसका असर आना शुरू हो जाता है।
क्या ये कोरोना के नए वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी है?
अब तक उपलब्ध साक्ष्यों के मुताबिक B.1.1.7 (अल्फा वेरिएंट) और 501Y.V2 (बीटा वेरिएंट) सहित कोरोना के नए वेरिएंट पर ये वैक्सीन प्रभावी है। हालांकि नए-नए वेरिएंट पर इसकी प्रभाविता पर जांच जारी है।
इसके साइड इफेक्ट
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट में बांहों में दर्द, लाली और सूजन शामिल हैं। इसके अलावा वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को थकान, सरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, बुखार और सुस्ती जैसे लक्षण आ सकते हैं। ये लक्षण 1-2 दिन के लिए ही रहते हैं। वैक्सी लगने के बाद इन लक्षणों का दिखना इस बात का संकेत है कि आपका शरीर प्रोटेक्शन बिल्ड कर रहा है।
इस वैक्सीन का कहां-कहां मिली है मंजूरी
मॉर्डना की इस वैक्सीन को 40 से ज्यादा देशों में मंजूरी मिली हुई है। इसमें अमेरिका, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, इजराइल, कतर, इंग्लैंड, स्विटिजरलैंड, इटली, स्वीडन, स्पेन, आयरलैंड, कनाडा, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशओं के नाम शामिल हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।