Get App

Momentum Stocks: बाजार में किसी नए ट्रिगर के अभाव के बावजूद, इन शेयरों ने हिट किया न्यू हाई, क्या हैं आपके पास?

Momentum Stocks:यूरोटेक्स,टीसीआई फाइनेंस और IZMO अपर बैंड पर लॉक हो गए हैं। ये इनकी मजबूत मांग और सीमित सप्लाई संकेत है। यह अक्सर निकट भविष्य में तेजी के रुख का संकेत होता है। डेटा पैटर्न्स,एस्टर डीएम हेल्थ और फेडरल बैंक ने भी 52-हफ्तों का हाई हिट किया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 12:02 PM
Momentum Stocks: बाजार में किसी नए ट्रिगर के अभाव के बावजूद, इन शेयरों ने हिट किया न्यू हाई, क्या हैं आपके पास?
Momentum stocks :आज के कारोबार में कई शेयरों ने 52-हफ्ते का नया हाई हिट किया है,जो यह दिखाता है कि किसी बड़ी खबर या वजह के बिना भी बाजार में मज़बूत मांग बनी हुई है

Momentum Stocks : बाजार में किसी नए ट्रिगर के अभाव में भी 9 जून को कई शेयरों ने चुपचाप सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसकी वजह पूरी तरह से इन स्टॉक्स का प्राइस एक्शन,टेक्निकल ब्रेकआउट और लगातार जारी खरीदारी का जोर है। इन चुनिंदा स्टॉक्स में मज़बूत तेजी का रुझान दिख रहा है और वे अपने अहम शॉर्ट-टू-मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। यह निकट भविष्य में इनमें पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है।

यूरोटेक्स इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट्स के शेयर 17.33 प्रतिशत बढ़कर 18.62 रुपये पर पहुंच गए और अपने 30 डे, 50-डे, 150 डे और 200 डे सिंपल मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयर 7.64 प्रतिशत बढ़कर 137.87 रुपये पर पहुंच गए है। यह स्टॉक अपने 30 डे और 50 डे मूविंग एवरेज (128.09 रुपये और 129.31 रुपये)से ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह इनके शॉर्ट-टर्म मोमेंटम में सुधार का संकेत है। हालांकि,यह अभी भी अपने 150 डे और 200 डे के एवरेज (204.19 रुपये और 224.29 रुपये)से नीचे बना हुआ है। इससे पता चलता है कि हालिया रिकवरी के बावजूद इसका लॉन्ग-टर्म ट्रेंड अभी पॉजिटिव नहीं हुआ है।

सुवेन लाइफ साइंसेज का शेयर 5.69 प्रतिशत बढ़कर 252.90 रुपये पर पहुंच गया है और अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा। यह शेयर अपने 30 डे, 50 डे, 150 डे और 200 डे के एवरेज से काफी ऊपर दिख रहा है। यह स्टॉक में मजबूत तेजी के रुझान और निवेशकों के लगातार बने भरोसे को दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें