Get App

Moneyview IPO Listing: 63% प्रीमियम पर लिस्ट ₹34 का शेयर, आईपीओ को मिली थी 102 गुना बोली

Moneyview IPO Listing: मनीव्यू अपने मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराती है। अब आईपीओ को करीब 102 गुना बोली मिलने के बाद आज इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 3:58 PM
Moneyview IPO Listing: 63% प्रीमियम पर लिस्ट ₹34 का शेयर, आईपीओ को मिली थी 102 गुना बोली
Moneyview IPO Listing: मनीव्यू का ₹1,092 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-28 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Moneyview IPO Listing: फिनटेक कंपनी मनीव्यू के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह करीब 102 गुना भरा था। इसके आईपीओ के तहत ₹34 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹55.61 और NSE पर ₹55.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 63% का लिस्टिंग गेन (Moneyview Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

उछलकर BSE पर यह ₹62.00 तक पहुंच गया। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से यह नरम पड़ा और ₹54.03 (Moneyview Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 58.91% मुनाफे में हैं।

Moneyview IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

मनीव्यू का ₹1,092 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-28 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 101.87 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 230.54 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 120.37 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 20.41 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें