भारतीय इक्विटी बेंचमार्क 2 जून को समाप्त हफ्ते में लगभग अपरिवर्तित रहे। ब्रॉडर इंडेक्सेस में खरीदारी, रियल्टी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन और बेहतर मैक्रो और ऑटो बिक्री डेटा के पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद भी बाजार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 45.42 अंक बढ़कर 62,547.11 पर बंद हुआ। निफ्टी 34.75 अंक बढ़कर 18,534.1 पर बंद हुआ। हालांकि ब्रॉडर मार्केट ने बेहतर प्रदर्शन किया। सप्ताह के लिए बीएसई मिडकैप इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत बढ़ा। जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स 2.4 प्रतिशत बढ़ा। लार्ज कैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
