Get App

Morgan Stanley on India : मॉर्गन स्टैनली ने भारत पर जताया फुल भरोसा, सेंसेक्स के लिए दिया 1,05,000 का टारगेट, हेल्थकेयर पर अंडरवेट

Sensex target : मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि इस साल के अंत तक बेस केस में 93,000 का स्तर हासिल कर सकता है। वहीं, बुल केस में ये 1,05,000 का स्तर छू सकता है। भारत को फिस्कल कंसोलिडेशन,बढ़ते प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और दमदार घरेलू ग्रोथ का फायदा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 3:56 PM
Morgan Stanley on India : मॉर्गन स्टैनली ने भारत पर जताया फुल भरोसा, सेंसेक्स के लिए दिया 1,05,000 का टारगेट, हेल्थकेयर पर अंडरवेट
Market outlook : मॉर्गन स्टैनली की राय है कि बेस केस सिनैरियो में भारत को फिस्कल कंसोलिडेशन,बढ़ते प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और दमदार घरेलू ग्रोथ का फायदा मिलेगा

Morgan Stanley India Strategy : बाजार में भले ही हाल के दिनों में भारी गिरावट दिख रही हो लेकिन मॉर्गन स्टैनली को भारत पर पूरा भरोसा है। उसने इस साल के अंत तक सेंसेक्स के लिए 1 लाख का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय बाजार को लेकर एक पॉजिटिव रिपोर्ट पेश की है। इस दिग्गज ब्रोकरेज को फाइनेंशियल,टेक और इंड्रस्ट्रियल सेक्टर में मौके नजर आ रहे हैं। वहीं, यह एनर्जी और हेल्थकेयर पर अंडरवेट दिख रहा है। क्या है इस रिपोर्ट में और वो किन शेयरों और सेक्टर में दांव लगाने की सलाह दे रहा है,आइए देखते हैं।

मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि इस साल के अंत तक बेस केस में 93,000 का स्तर हासिल कर सकता है। वहीं, बुल केस में ये 1,05,000 का स्तर छू सकता है। जबकि बियर केस में ये 70,000 के आसपास रह सकता है।

मॉर्गन स्टैनली: भारत पर भरोसा क्यों?

मॉर्गन स्टैनली की राय है कि बेस केस सिनैरियो में भारत को फिस्कल कंसोलिडेशन,बढ़ते प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और दमदार घरेलू ग्रोथ का फायदा मिलेगा। US में मंदी का खतरा नहीं है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। ऐसे में वित्त वर्ष 2027 तक सेंसेक्स की सालाना 17 फीसदी कमाई की संभावना दिख रही है। वहीं,बुल केस में ब्रेंट क्रूड के 70 डॉलर से नीचे रहने महंगाई में कमी,दरों में कटौती, FIIs फ्लो में सुधार, यूक्रेन-रूस जंग खत्म होने और रिफॉर्म के बड़े फैसले से वित्त वर्ष 2027 तक अर्निंग में सालाना 20 फीसदी बढ़त की उम्मीद दिख रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें