Get App

गेल, महिंद्रा फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और एनटीपीसी पर मॉर्गन स्टैनली की ओवरवेट रेटिंग, जानें वजह

M&M FINANCE पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 310 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। उनके मुताबिक फरवरी में डिस्बर्समेंट और कलेक्शन मजबूत रहा। मासिक आधार पर फरवरी में महीने में कलेक्शन क्षमता बढ़ी है। जबकि फरवरी में महीने में ग्रॉस एसेट बुक में मासिक आधार पर 1.5% की बढ़ोतरी दिखी है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 10:34 AM
गेल, महिंद्रा फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और एनटीपीसी पर मॉर्गन स्टैनली की ओवरवेट रेटिंग, जानें वजह
ADANI PORTS पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 697 रुपये तय किया है

गेल (GAIL) ने पाइपलाइन टैरिफ में 70% टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। जबकि Petroleum & Natural Gas Regulatory Board (PNGRB) ने 41% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने पाइपलाइन टैरिफ बढ़ाकर $60.92/mmbtu करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि PNGRB का प्रस्ताव GAIL के प्रपोजल से कम है। PNGRB का प्रस्ताव मार्केट अनुमान के मुताबिक रहा है। वहीं सालाना आधार पर M&M FINANCE का कुल डिस्बर्समेंट 53% बढ़कर 4,185 करोड़ रुपये रहा। मासिक आधार पर लोन बुक ग्रोथ भी 1.5% रही। जबकि कलेक्शन एफिशियंसी 98% के मुकाबले 97% रही। ये दोनों स्टॉक्स आज ब्रोकरेजेज के रडार पर हैं। मॉर्गन स्टैनली ने अदाणी पोर्ट्स और एनटीपीसी पर ओवरवेट रेटिंग दी है

MORGAN STANLEY ON GAIL

मॉर्गन स्टैनली ने गेल के शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 124 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि PNGRB से पाइपलाइन टैरिफ में 41% इजाफा करने का प्रस्ताव आया है। इनका नया टैरिफ प्रस्ताव GAIL के प्रस्ताव से 10% कम है। नए टैरिफ से ट्रांसमिशन रेवेन्यू में 25% की बढ़ोतरी होने की संभावना है। टैरिफ हाइक से GAILके EPS में 12-14% बढ़ोतरी संभव है।

MS ON M&M FINANCE

मॉर्गन स्टैनली ने एमएंडएम फाइनेंस के शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 310 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि फरवरी में डिस्बर्समेंट और कलेक्शन मजबूत रहा। फरवरी में महीने में मासिक आधार पर कलेक्शन क्षमता बढ़ी है। ग्रॉस एसेट बुक में मासिक आधार पर 1.5% की बढ़ोतरी नजर आई है। जबकि सालाना आधार पर कुल डिस्बर्समेंट में 53% का उछाल देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें