MOS Utility ने समृद्धि समावेशी ग्रोथ नेटवर्क में खरीदी 51% हिस्सेदारी, डेढ़ साल में 320% भागा शेयर

MOS Utility ने घोषणा की है कि उसने समृद्धि समावेशी ग्रोथ नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के 51 फीसदी इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करने के लिए शेयर सब्सक्रिप्शन/शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। कंपनी को सितंबर 2024 तक अधिग्रहण पूरा होने की उम्मीद है

अपडेटेड Sep 15, 2024 पर 9:35 PM
Story continues below Advertisement
MOS यूटिलिटी लिमिटेड ने समृद्धि समावेशी ग्रोथ नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड में 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है।

MOS Utility share price: लीडिंग फिनटेक कंपनी MOS यूटिलिटी लिमिटेड ने समृद्धि समावेशी ग्रोथ नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड में 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। यह कंपनी बिजनेस और इंडिविजुअल को कई तरह की फिनटेक और यूटिलिटी पेमेंट सॉल्यूशन सर्विसेज प्रोवाइड करती है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.48 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 319.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 796 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 332.90 रुपये और 52-वीक लो 84 रुपये है।

सितंबर 2024 तक अधिग्रहण पूरा होने की उम्मीद

MOS यूटिलिटी ने घोषणा की है कि उसने समृद्धि समावेशी ग्रोथ नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के 51 फीसदी इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करने के लिए शेयर सब्सक्रिप्शन/शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। कंपनी को सितंबर 2024 तक अधिग्रहण पूरा होने की उम्मीद है।


FII ने खरीदे MOS Utility के शेयर

NSE पर उपलब्ध बल्क डील डेटा के अनुसार हाल ही में मिनर्वा वेंचर्स फंड और सेंट कैपिटल फंड ने एमओएस यूटिलिटी में हिस्सेदारी खरीदी है। मिनर्वा वेंचर्स फंड ने 285.94 रुपये के एवरेज प्राइस पर कंपनी में 1,29,600 शेयर खरीदे हैं। दूसरी ओर, सेंट कैपिटल फंड ने 285 रुपये के एवरेज प्राइस पर कंपनी के 1,49,600 शेयर खरीदे हैं।

डेढ़ साल 281% का तगड़ा रिटर्न

एमओएस यूटिलिटी लिमिटेड (MOS Utility Ltd) पिछले ही साल शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। पिछले साल इसका आईपीओ महज 76 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। इसके शेयर 18 अप्रैल 2023 को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए थे।

जिन निवेशकों ने इसके आईपीओ में पैसा लगाया था और आज तक इसके शेयर को बेचा नहीं है, आज वे करीब डेढ़ साल में करीब 320 फीसदी के मुनाफे पर बैठे हैं। वहीं इसके शेयर 90 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे और इस भाव पर अबतक यह निवेशकों को करीब 255 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।