Get App

Short Call: मार्केट में निवेश के मौकों की नहीं है कमी, जानें Motilal Oswal और जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट क्या कहती है

आज मार्केट में ऐसे कई ब्लूचिप स्टॉक्स हैं, जिनकी कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई से 30-80 फीसदी गिर चुकी हैं। ये कंपनियां अपनी स्ट्रेंथ के लिए जानी जाती हैं। इनवेस्टर्स ऐसे स्टॉक्स की पहचान कर उनके शेयरों पर नजर रख सकते हैं। कीमतों में गिरावट आने पर उनमें इनवेस्ट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 10:10 AM
Short Call: मार्केट में निवेश के मौकों की नहीं है कमी, जानें Motilal Oswal और जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट क्या कहती है
JM Financial ने अपनी स्ट्रेटेजी रिपोर्ट में उन स्टॉक्स के बारे में बताया है, जिनका प्रदर्शन साल 2025 में शानदार रह सकता है।

स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 6 फीसदी नीचे हैं। वैल्यूएशन को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। इसके बावजूद मार्केट में निवेश के मौके हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें कुछ ब्लूचिप स्टॉक्स के बारे में बताया गया है। इसमें उन स्टॉक्स के बारे में चर्चा की गई है, जो अपने ऑल-टाइम हाई से काफी गिर चुके हैं। ये कंपनियां अपने स्ट्रेंथ के लिए जानी जाती हैं। यह गिरावट इन स्टॉक्स में निवेश का बड़ा मौका है।

इस रिपोर्ट में Adani Enterprises, SBI Cards, Tata Elxsi, Avenue Supermarts और Asian Paints जैसे दिग्गज स्टॉक्स के नाम शामिल हैं। इन स्टॉक्स की कीमतें अपने 5 साल के हाई से 30-80 फीसदी तक गिर चुकी हैं। JM Financial ने भी अपनी स्ट्रेटेजी रिपोर्ट में उन स्टॉक्स के बारे में बताया है, जिनका प्रदर्शन साल 2025 में शानदार रह सकता है। इस लिस्ट में 12 स्टॉक्स हैं। इनमें Maruti Suzuki, Axis Bank, Havells और BHEL जैसी मजबूत कंपनियां शामिल हैं।

इन दोनों ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट से यह साफ हो जाता है कि पिछले दो महीने से मार्केट में जारी गिरावट के बीच भी निवेश के मौकों की कमी नहीं है। निवेशकों को उन क्वालिटी स्टॉक्स पर नजर रखने की जरूरत है, जिनमें गिरावट पर खरीदारी का शानदार मौके बनेंगे। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि ऐसे स्टॉक्स की पहचान करें, जिनकी काफी पिटाई हो चुकी है। यह जानने की कोशिश करें कि गिरावट क्यों आई। रिकवरी के ट्रिगर्स पर नजर रखें। फिर, वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर आ जाने पर इनवेस्ट करें।

PNC Infratech

सब समाचार

+ और भी पढ़ें