Get App

Motilal Oswal Q2 Results: मोतीलाल ओसवाल के मुनाफे में 68% की गिरावट, फिर भी AUM में 46% का इजाफा

Motilal Oswal Q2 Results: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 68% घटकर 362 करोड़ रुपये पर आ गया है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,120 करोड़ रुपये रहा था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 10:27 PM
Motilal Oswal Q2 Results: मोतीलाल ओसवाल के मुनाफे में 68% की गिरावट, फिर भी AUM में 46% का इजाफा
Motilal Oswal Q2 Results: कंपनी की ऑपरेशनल इनकम भी 35% घटकर 1,849 करोड़ रुपये रही

Motilal Oswal Q2 Results: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 68% घटकर 362 करोड़ रुपये पर आ गया है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,120 करोड़ रुपये रहा था।

रेवेन्यू में भी गिरावट

कंपनी की ऑपरेशनल इनकम भी 35% घटकर 1,849 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,841 करोड़ रुपये थी। कमाई में यह गिरावट मुख्य रूप से ब्रोकरज बिजनेस में दबाव और SEBI के प्रस्तावित नियमों के चलते इंडस्ट्री में घटते मार्जिन की वजह से आई है।

AUM में 46% की बढ़ोतरी

हालांकि मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) शानदार प्रदर्शन कर रहा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल AUM 46% बढ़कर ₹1.77 लाख करोड़ तक पहुंच गया। इसमें म्यूचुअल फंड के AUM में 57% की ग्रोथ दर्ज की गई है, जो निवेशकों के भरोसे और बेहतर फंड परफॉर्मेंस का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें