Get App

Pipe Stocks: इन तीन पाइप कंपनियों पर फिदा मोतीलाल ओसवाल, 8% उछल गए शेयर, आपके पास है कोई?

Pipe Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि पीवीसी पाइप सेक्टर में जोरदार तेजी आने वाली है। इस तेजी को भुनाने के लिए ब्रोकरेज फर्म ने तीन स्टॉक्स चुने हैं जिनमें मौजूदा लेवल पर निवेश कर शानदार मुनाफा हासिल किया जा सकते हैं। चेक करें कि इनमें से कौन-सा स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और टारगेट प्राइस क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 1:33 PM
Pipe Stocks: इन तीन पाइप कंपनियों पर फिदा मोतीलाल ओसवाल, 8% उछल गए शेयर, आपके पास है कोई?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल पीवीसी पाइप सेक्टर को लेकर काफी बुलिश है।

Pipe Stocks: प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स के शेयरों में आज जोरदार उछाल दिखी और यह करीब 9% ऊपर चढ़ गया। सिर्फ यही नहीं, सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर भी करीब ढाई फीसदी और एस्ट्रल के शेयर करीब 4% उछल गए। इन तीनों स्टॉक्स में कॉमन बात ये है कि ये तीनों पीवीसी पाइप जैसा प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाती हैं और घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल पीवीसी पाइप सेक्टर को लेकर काफी बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि पीवीसी पाइप सेक्टर में बूम आने वाला है और इसे इन तीन शेयरों में निवेश के जरिए भुनाया जा सकता है।

फिलहाल बीएसई पर प्रिंस पाइप्स के शेयर 5.73% की बढ़त के साथ ₹346.95 (Prince Pipes Share Price), एस्ट्रल के शेयर 2.48% के उछाल के साथ ₹1428.00 (Astral Share Price) और सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर 0.39% की बढ़त के साथ ₹4556.95 पर हैं। इंट्रा-डे में प्रिंस पाइप्स के शेयर 8.81% उछलकर ₹357.05, एस्ट्रल के शेयर 3.89% की बढ़त के साथ ₹1447.75 और सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर 2.38 के उछाल के साथ ₹4647.15 पर पहुंच गए थे।

कितना है टारगेट प्राइस?

मोतीलाल ओसवाल ने प्रिंस पाइप्स, एस्ट्रल और सुप्रीम इंडस्ट्रीज को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। इसमें से प्रिंस पाइप्स का टारगेट प्राइस ब्रोकरेज फर्म ने ₹440, एस्ट्रल का ₹1,650 और सुप्रीम इंडस्ट्रीज का ₹5,350 फिक्स किया है। ओवरऑल बात करें तो प्रिंस पाइप्स को कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में से 10 ने खरीदारी, 3 ने होल्ड और 3 ने सेल रेटिंग दी है। वहीं सुप्रीम इंडस्ट्रीज को कवर करने वाले 27 एनालिस्ट्स में से 14 ने खरीदारी, 10 ने होल्ड और 3 ने सेल रेटिंग तो एस्ट्रल को कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 20 ने खरीदारी, 7 ने होल्ड और 2 ने सेल रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें