Multibagger Stocks: शेयर बाजार आज, यानी शुक्रवार 24 फरवरी को लगातार छठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि इस गिरते बाजार में भी एमपीएल प्लास्टिक्स (MPL Plastics) के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में एमपीएल प्लास्टिक्स के शेयर आज बीएसई पर 12.38% फीसदी की तेजी के 17.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके साथ यह शेयर मल्टीबैगर बन गया है, जिसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 103% का रिटर्न दिया है।
