Get App

MRF बांटेगी अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड, बिकवाली के चलते 4% से ज्यादा टूटे शेयर

MRF Share Price: देश का सबसे महंगा स्टॉक एमआरएफ है। मार्च तिमाही के कमजोर नतीजे के बावजूद कंपनी अपना अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड बांटने जा रही है तो बिकवाली के दबाव में शेयर 4 फीसदी से अधिक फिसल गए। कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजे के साथ 1940 फीसदी के डिविडेंड का ऐलान किया। हालांकि इस डिविडेंड का शेयरों की चाल पर खास असर नहीं दिखा और ढहते मार्केट में यह फिसल गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 03, 2024 पर 3:46 PM
MRF बांटेगी अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड, बिकवाली के चलते 4% से ज्यादा टूटे शेयर
MRF के लिए मार्च तिमाही कुछ खास नहीं रही। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 7.6 फीसदी गिरकर 379.6 करोड़ रुपये पर आ गया।

MRF Share Price: देश का सबसे महंगा स्टॉक एमआरएफ है। मार्च तिमाही के कमजोर नतीजे के बावजूद कंपनी अपना अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड बांटने जा रही है तो बिकवाली के दबाव में शेयर 4 फीसदी से अधिक फिसल गए। कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजे के साथ प्रति शेयर 194 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है जो 10 रुपये की फेस वैल्यू के हिसाब से 1940 फीसदी है। हालांकि इस डिविडेंड का शेयरों की चाल पर खास असर नहीं दिखा और ढहते मार्केट में यह फिसल गया। आज इसके शेयर BSE पर 4.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1,28,499.65 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

इंट्रा-डे में यह 4.57 फीसदी की गिरावट के साथ 1,27,800.00 रुपये के भाव तक आ गया था। पिछले साल 4 मई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 93,060.30 रुपये और 23 फरवरी 2024 को 1,51,283.40 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर था।

कैसी रही MRF के लिए मार्च तिमाही

एमआरएफ के लिए मार्च तिमाही कुछ खास नहीं रही। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 7.6 फीसदी गिरकर 379.6 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन 0.40 फीसदी कम होकर 14.7 फीसदी से 14.3 फीसदी पर आ गया। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी को 6215.1 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल रेवेन्यू हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 8 फीसदी अधिक रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें