Get App

Dividend Stock: सरकारी कंपनी देगी ₹4.50 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी हुई फिक्स

MSTC Dividend Record Date: कंपनी का शेयर 26 मार्च को लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 514.50 रुपये पर बंद हुआ है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 3600 करोड़ रुपये है

Ritika Singhअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 5:50 PM
Dividend Stock: सरकारी कंपनी देगी ₹4.50 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी हुई फिक्स
MSTC ने शेयर बाजारों को बताया है कि तीसरे अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

MSTC Dividend: सरकार के मालिकाना हक वाली ई-कॉमर्स सर्विस प्रोवाइडर MSTC Ltd अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4.50 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। यह फैसला 26 मार्च की बोर्ड मीटिंग में लिया गया। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल 2025 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि तीसरे अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4 रुपये का पहला अंतरिम डिविडेंड और 32 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2023—24 के लिए MSTC ने 5 रुपये के फाइनल डिविडेंड के साथ, 5 और 5.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

2 सप्ताह में MSTC शेयर 12 प्रतिशत मजबूत

कंपनी का शेयर 26 मार्च को लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 514.50 रुपये पर बंद हुआ है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। MSTC Ltd का मार्केट कैप 3600 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2024 के आखिर तक सरकार की इसमें 64.75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। BSE के डेटा की मानें तो शेयर पिछले एक साल में 38 प्रतिशत नीचे आया है। साल 2025 में अभी तक यह 24 प्रतिशत टूटा है। वहीं केवल 2 सप्ताह में कीमत 12 प्रतिशत मजबूत हुई है। 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें