Mukka Proteins IPO Listing: 57% प्रीमियम पर एंट्री के बाद फिसले शेयर, कंपनी की ऐसी है कारोबारी सेहत

Mukka Proteins IPO Listing: फिश प्रोटीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली मुक्का प्रोटीन्स (Mukka Proteins) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई है। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और निवेशकों को सिर्फ नए शेयर जारी किए हैं। चेक करें कि इसकी कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Mar 07, 2024 पर 5:19 PM
Mukka Proteins IPO Listing: देश की सबसे बड़ी फिश मील कंपनी और फिश ऑयल एक्सपोर्टर मुक्का प्रोटीन्स के शेयरों की आज BSE और NSE पर एंट्री हुई है। (File Photo- Pexels)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mukka Proteins IPO Listing: फिश प्रोटीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली मुक्का प्रोटीन्स (Mukka Proteins) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल करीब 137 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 28 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 44 रुपये और NSE पर 40 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 57 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Mukka Proteins Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूट गए। मुनाफावसूली के चलते फिसलकर यह BSE पर 38.24 रुपये (Mukka Proteins Share Price) तक आ गया। हालांकि फिर रिकवर होकर यह दिन के आखिरी में 42.26 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 51 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Mukka Proteins IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    मुक्का प्रोटीन्स का 224 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 फरवरी- 4 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 136.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 189.28 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 250.39 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 58.52 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 8 करोड़ नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल एसोसिएट कंपनी Ento Proteins में निवेश, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    Mukka Proteins के बारे में

    देश की सबसे बड़ी फिश मील कंपनी और फिश ऑयल एक्सपोर्टर मुक्का प्रोटीन्स का कारोबार मार्च 2003 में शुरू हुआ था। इसके प्रोडक्ट्स का निर्यात बहरीन, बांग्लादेश, चिली, मलेशिया, सऊदी अरब और चीन समेत 10 से अधिक देशों में होता है। इसकी छह प्रोडक्शन फैसिलिटीज हैं जिसमें से चार तो भारत में हैं और दो ओमान में। इसके अलावा कंपनी के पास तीन ब्लेंडिंग प्लांट्स और पांच स्टोरेज फैसिलिटीज हैं जो भारत में हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 11.01 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 25.82 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 47.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 39 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 1,183.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 32.98 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 612.88 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    MVK Agro IPO Listing: अपर सर्किट के बावजूद आईपीओ निवेशक घाटे में, खुदरा निवेशकों ने भर-भरकर लगाए थे पैसे

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।