MVK Agro IPO Listing: अपर सर्किट के बावजूद आईपीओ निवेशक घाटे में, खुदरा निवेशकों ने भर-भरकर लगाए थे पैसे

MVK Agro Food Product IPO Listing: चीनी और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट (MVK Agro Food Product) के शेयरों की आज NSE SME पर एंट्री हुई है। खुदरा निवेशकों ने इस आईपीओ में भर-भरकर पैसे लगाए थे। इसके आईपीओ के तहत निवेशकों को सिर्फ नए शेयर जारी किए हैं। चेक करें कि इसकी कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Mar 07, 2024 पर 5:19 PM
MVK Agro Food Product IPO Listing: इंटीग्रेटेड शुगर और इससे जुड़ी चीजें बनाने वाली एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट के शेयरों की आज NSE SME पर एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    MVK Agro Food Product IPO Listing: चीनी और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट (MVK Agro Food Product) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसका आईपीओ 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 120 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर 79 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 34 फीसदी से अधिक घाटा हुआ। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन फिर भी आईपीओ निवेशक मुनाफे में नहीं आ सके और अब आज मुनाफे में आने की उम्मीद भी नहीं है क्योंकि शेयर सर्किट पर पहुंच चुके हैं। उछलकर यह 82.95 रुपये (MVK Agro Food Product Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 31 फीसदी घाटे में हैं।

    MVK Agro IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट का 65.88 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 फरवरी-4 मार्च तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 8.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 13.01 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 54.90 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने और बॉयो सीएनजी और खाद बनाने और इनकी बॉटलिंग करने के लिए नांदेद में ग्रीनफील्ड सेटअप करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    MVK Agro Food Product के बारे में

    इंटीग्रेटेड शुगर और इससे जुड़ी चीजें बनाने वाली एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट फरवरी 2018 में बनी थी। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री ब्रोकर्स के जरिए पेप्सिको होल्डिंग्स, पारले बिस्किट्स और ब्रिटानिया को होती है। ब्रोकर्स को प्रोडक्ट्स बेचने के अलावा यह साकुमा एक्सपोर्ट्स, इंडियन सूगर एग्जिम, गार्डेन कोर्ट और एचआरएमएम ओवरसीज जैसे एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड ट्रेडर्स को कमोडिटी सप्लाई करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 1.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 3.20 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 3.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू उतार-चढ़ाव के साथ सालाना 90 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 93.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 4.30 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 60.44 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    Mukka Proteins IPO Listing: 57% प्रीमियम पर एंट्री के बाद फिसले शेयर, कंपनी की ऐसी है कारोबारी सेहत

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।