Get App

Multibagger Defence Stock: 4 साल में एक लाख के बन गए 1100000, Q1 में 49% बढ़ा है कंपनी का मुनाफा

Multibagger Share: अगस्त 2020 में इसके एक शेयर की कीमत 965 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 10344 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि इस अवधि में निवेशकों को पैसा करीब 11 गुना बढ़ा है। अगर आपने 4 साल पहले स्टॉक में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर करीब 11 लाख रुपये हो जाती

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2024 पर 11:59 PM
Multibagger Defence Stock: 4 साल में एक लाख के बन गए 1100000, Q1 में 49% बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक के जरिए कम समय में ही मोटा पैसा कमाया जा सकता है।

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक के जरिए कम समय में ही मोटा पैसा कमाया जा सकता है। ऐसा ही एक स्टॉक है- सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड। इस शेयर ने अपने निवेशकों को कुछ सालों में ही तगड़ा रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.69 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक BSE पर 10344.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 93,607 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 13,300 रुपये और 52-वीक लो 3,960.15 रुपये है।

कैसा है Solar Industries India का फाइनेंशियल

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया का नेट प्रॉफिट FY25 की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 49.08 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 300.54 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 201.59 करोड़ रुपये था।

हालांकि, इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू महज 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1694.78 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1682.21 करोड़ रुपये था। फर्म ने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में EBITDA में 43% की वृद्धि दर्ज की, जो 473.67 करोड़ रुपये रही। जून 2023 तिमाही में यह 331.31 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें