Multibagger Stocks: भारत के शुरुआती प्राइवेट बैंकों में से एक कर्नाटक बैंक लिमिटेड (Karnataka Bank) के शेयरों ने इस साल अबतक अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में ही बैंक के शेयरों में 100 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) की मानें तो कर्नाटक बैंक के शेयरों में अभी तेजी आगे भी जारी रहने वाली है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कर्नाटक बैंक के शेयरों को 156 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बाय (BUY) रेटिंग देते हुए खरीदने की सलाह दी है।
