Multibagger Stock: दिग्गज गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों में लगातार खरीदारी का बेहतर रूझान दिख रहा है। इसके शेयरों पर रेटिंग एजेंसी CARE Ratings के अपग्रेडेशन और सितंबर तिमाही की समाप्ति पर एयूएम (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) के खुलासे पर निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव दिख रहा है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।
पूनावाला फिनकॉर्प के शेयर आज बीएसई पर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 322.05 रुपये के भाव (Poonawalla Fincorp) पर बंद हुए हैं। हालांकि इंट्रा-डे में यह 329 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। इसका मार्केट कैप 24,640.58 करोड़ रुपये है। यह कंपनी कारोबारियों और इंडिविजुअल्स दोनों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करती है।
मल्टीबैगर साबित हुआ है Poonawalla Fincorp
पूनावाला फिनकॉर्प निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले एक साल में यह करीब 92 फीसदी उछला है। हालांकि तीन साल में यह 500 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है यानी कि निवेशकों की पूंजी छह गुने से अधिक बढ़ी है। इसका एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर 13 अप्रैल 2022 को 343.75 रुपये पर था जिससे अभी यह करीब 6 फीसदी डिस्काउंट पर है।
इन कारणों से शेयरों में तेजी
पूनावाला फिनकॉर्प ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि सितंबर तिमाही तक इसका कंसालिडिटेड एयूएम सालाना 21 फीसदी की दर से बढ़कर 18550 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों का रूझान पॉजिटिव हुआ। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी कि केयर रेटिंग्स ने इसकी लांग टर्म रेटिंग को अपग्रेड कर केयर एएए (स्टेबल) कर दिया है। इससे भी निवेशकों का रूझान मजबूत हुआ।
कंपनी के कारोबार की बात करें तो कंसालिडेटेड बेसिस पर इसने जुलाई-सितंबर 2022 में 3720 करोड़ रुपये के लोन बांटे जो सालाना आधार पर 44 फीसदी और तिमाही आधार पर 8 फीसदी अधिक रहा। खास बात यह है कि इसमें ऑर्गेनिक डिस्बर्समेंट की हिस्सेदारी तिमाही आधार पर 80 फीसदी से बढ़कर 97 फीसदी पर पहुंच गई।