फाइनेंस और इनवेस्टमेंट सेक्टर की कंपनी खूबसूरत लिमिटेड के बोर्ड की बैठक 12 अगस्त 2024 को होने वाली है। इस बैठक में कंपनी बोनस इश्यू की घोषणा के प्रस्ताव पर फैसला ले सकती है। इसके साथ ही कंपनी डिविडेंड जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगी। आज 24 जुलाई को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है और यह BSE पर 1.71 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। यह लगातार छठा दिन है, जब कंपनी के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस दौरान यह स्टॉक करीब 25 फीसदी भाग चुका है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 80.42 करोड़ रुपये हो गया है।
