Multibagger Shares: सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने पिछले 3 साल में अपने निवेशकों को 550% से भी अधिक का मुनाफा कराया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 21 फीसदी से बढ़कर 138 रुपये के स्तर पर पर पहुंच गया है। RVNL के शेयर शुक्रवार 1 सितंबर को बीएसई पर 5.65 फीसदी की तेजी के साथ 138.45 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि आज से 3 साल पहले, 4 सितंबर 2020 को इसके शेयर एनएसई पर महज 20.95 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। तब से अबतक इसके शेयरों की कीमत करीब 560% बढ़ चुकी है।
इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 3 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, और आज तक उस निवेश को बेचा नहीं होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 560 फीसदी बढ़कर करीब 6.60 लाख रुपये हो गई होती। इसके मुकाबले सेंसेक्स ने इस दौरान सिर्फ 68 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कंपनी के शेयरों का हालिया प्रदर्शन
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने जुलाई महीने के अंत में 1088 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसे हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HRIDC) से यह लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है। इस प्रोजेक्ट का काम 1,460 दिनों यानी 4 वर्ष में पूरा करना है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।