Multibagger: इस VFX कंपनी का 3 महीने में 192% चढ़ा शेयर, एवेंजर्स से लेकर RRR तक में दिया है स्पेशल इफेक्ट्स

Multibagger Shares: फिल्म इंडस्ट्री में वीएफक्स (VFX) की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इन दिनों शायद ही इस कोई फिल्म आ रही है, जिसमें VFX का इस्तेमाल न हुआ हो। यही कारण है कि फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स (Phantom Digital Effects) के शेयर पिछले कुछ महीने से फोकस में बने हुए हैं। इस कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 सालों में अपने निवेशकों को 190% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jul 01, 2023 पर 9:29 PM
Phantom Digital Effects के शेयर 30 जून को एनएसई पर 455.80 रुपये के भाव पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Shares: फिल्म इंडस्ट्री में वीएफक्स (VFX) की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इन दिनों शायद ही इस कोई फिल्म आ रही है, जिसमें VFX का इस्तेमाल न हुआ हो। यही कारण है कि फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स (Phantom Digital Effects) के शेयर पिछले कुछ महीने से फोकस में बने हुए हैं। यह एक वीएफएक्स स्टूडियो कंपनी है, जिसने आरआरआर (RRR), बाहुबली (Bahubali), जोकर (Joker) से लेकर एवेंजर्स (Avengers) जैसी पिक्चरों में वीएफएक्स दिया है। इस कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 सालों में अपने निवेशकों को 190% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

    Phantom Digital Effects के शेयर शुक्रवार 30 जून को एनएसई पर 5 फीसदी उछलकर 455.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले 3 महीने में इस शेयर की कीमत 155.60 रुपये से बढ़कर 455.80 रुपये पर पहुंची है। इस तरह पिछले 3 साल में इसने अपने निवेशकों को 192.9 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    इसका मतलब है कि 3 महीने पहले इस शेयर में लगाया गया 1 लाख रुपये, आज 192% बढ़कर 2.42 लाख रुपये हो गए होते। वहीं पिछले एक महीने में यह शेयर 47.9 फीसदी बढ़ा है। पिछले 6 महीने में इस शेयर की कीमत 124.7 फीसदी बढ़ी है।


    यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: अदाणी एंटरप्राइजेज से लेकर बालाजी एमाइन्स तक, अगले हफ्ते इन 10 शेयरों में डिविडेंड कमाने का मौका

    Phantom Digital Effects के शेयर 25 अक्टूबर को NSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुए थे। कंपनी ने अपने आईपीओ को 95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लॉन्च किया था। इस तरह कंपनी अपने आईपीओ निवेशकों के पैसे करीब 4.5 गुना बढ़ा चुकी है।

    कंपनी का ऑपरेटिंग मार्च तिमाही में 41 फीसदी बढ़कर 19.1 करोड़ रुपये हुआ था। वहीं इसका शुद्ध मुनाफा 6 फीसदी बढ़कर 4.16 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की ग्रोथ 75 से 80 फीसदी रह सकती है और जबकि इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 33 से 35 फीसदी रहने का अनुमान है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।