6 साल में 39 गुना रिटर्न! ब्रोकरेज को अब भी इस मल्टीबैगर स्टॉक में 75% तेजी की उम्मीद
इस मल्टीबैगर स्टॉक्स ने 6 साल में 39 गुना रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज को अब भी इसमें बड़ी तेजी की उम्मीद है। कुछ एक्सपर्ट्स 75% से लेकर 140% तक अपसाइड का अनुमान लगा रहे हैं। जानिए डिटेल।
Aurionpro Solutions का शेयर गुरुवार को 1.35% गिरकर 772 रुपये पर बंद हुआ।
Multibagger Stock: मल्टीबैगर शेयर ढूंढना आसान नहीं होता और उससे भी मुश्किल होता है उन्हें लंबे समय तक होल्ड करना। ऐसा ही एक उदाहरण Aurionpro Solutions है, जिसने पिछले 6 साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। मई 2020 के बाद से यह शेयर करीब 39 गुना तक चढ़ चुका है।
ब्रोकरेज को दिख रहा आगे भी दम
घरेलू ब्रोकरेज Ventura Securities ने इस शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जताई है। कंपनी ग्लोबल ट्रांजैक्शन बैंकिंग, ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) और डेटा सेंटर जैसे तेजी से बढ़ते सेक्टर्स में काम कर रही है, जहां आगे बड़े मौके दिख रहे हैं।
किन सेक्टर्स में बड़ा ग्रोथ पोटेंशियल
Ventura के मुताबिक, ट्रांजैक्शन बैंकिंग मार्केट 2031 तक करीब 13.5% CAGR से बढ़ सकता है। वहीं AFC मार्केट 2029 तक $17.9 अरब तक पहुंच सकता है। इसके अलावा भारत में डेटा सेंटर कैपेसिटी FY35 तक 15–17 GW तक बढ़ने का अनुमान है, जिसे क्लाउड, AI और डेटा लोकलाइजेशन की मांग सपोर्ट करेगी।
3800% रिटर्न, लेकिन हाई से 55% नीचे
पिछले 6 साल में Aurionpro Solutions का शेयर ₹20 से बढ़कर ₹781.50 तक पहुंचा, यानी 3800% से ज्यादा रिटर्न दिया। हालांकि, यह अपने 52 हफ्ते के हाई ₹1,663.15 (जुलाई 2025) से करीब 55% नीचे है। फिलहाल यह ₹750 के आसपास ट्रेड कर रहा है और कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹4,300 करोड़ है।
बिजनेस मॉडल से मिल रहा मार्जिन फायदा
Ventura का कहना है कि Aurionpro Solutions का IP-बेस्ड प्लेटफॉर्म मॉडल ऐसा है जिसमें रेवेन्यू बढ़ने पर खर्च उसी अनुपात में नहीं बढ़ता। इससे मार्जिन बेहतर होता है। बैंकिंग प्लेटफॉर्म सेगमेंट में 25-30% CAGR की उम्मीद है और EBITDA मार्जिन 28-30% तक रह सकता है।
डेटा सेंटर बिजनेस भी मजबूत
Aurionpro Solutions का डेटा सेंटर बिजनेस कैपिटल-लाइट मॉडल पर चलता है, यानी कम निवेश में बड़े प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी मिलती है। कंपनी को ₹350 करोड़ का अडानी प्रोजेक्ट मिला है और कुल ऑर्डर बुक ₹500-600 करोड़ के बीच है। इस सेगमेंट में मार्जिन 20-22% तक जा सकता है।
फाइनेंशियल ग्रोथ लगातार मजबूत
पिछले तीन साल में Aurionpro Solutions ने शानदार ग्रोथ दिखाई है। रेवेन्यू CAGR करीब 32%, EBITDA 30% और PAT 36% रहा है। आगे FY25-28 के लिए भी रेवेन्यू 28.8%, EBITDA 29.9% और PAT 29% की CAGR रहने का अनुमान है।
Ventura के मुताबिक, कंपनी का मार्जिन 21.1% तक जा सकता है। वहीं ROE 17.3% और ROIC 22.7% तक पहुंचने का अनुमान है, जो मजबूत फाइनेंशियल हेल्थ को दिखाता है।
AI और टेक से मिल रहा सपोर्ट
Aurionpro Solutions का मॉडल प्रोडक्ट और IP पर आधारित है। कुल रेवेन्यू में 54% हिस्सा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज से आता है, जबकि 46% टेक्नोलॉजी इनोवेशन से आता है। करीब 60% रेवेन्यू लगातार मिलने वाली कमाई है। इससे बिजनेस स्थिर और स्केलेबल बनता है। R&D पर 8-9% खर्च किया जा रहा है, जिससे कंपनी की टेक्नोलॉजी क्षमता मजबूत हो रही है।
टारगेट प्राइस और जोखिम
Aurionpro Solutions का शेयर गुरुवार को 1.35% गिरकर 772 रुपये पर बंद हुआ। Choice Institutional Equities ने इस शेयर पर ₹1,880 का टारगेट दिया है और ‘Buy’ रेटिंग दी है। इस हिसाब से करीब 144% तेजी की उम्मीद है। वहीं Ventura Securities ने ₹1,352 का टारगेट दिया है। यह मौजूदा बाजार भाव से लगभघ 75% संभावित उछाल दिखाता है।
हालांकि, कुछ जोखिम भी हैं। बढ़ता कॉम्पिटिशन, मेट्रो और डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स में देरी और एक्सीक्यूशन से जुड़ी चुनौतियां इस शेयर पर दबाव डाल सकती हैं।
Disclaimer:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।