Get App

Multibagger Stock : इस साल 400% चढ़ चुका है यह डिफेंस स्टॉक, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर?

Multibagger Stock : पिछले एक महीने में कंपनी ने अपने निवेशकों को 26 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 292 फीसदी की शानदार तेजी आई है। इस साल अब तक यह स्टॉक 400 फीसदी चढ़ चुका है। वहीं, पिछले एक साल में निवेशकों को 341 फीसदी का शानदार मुनाफा हुआ है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 26, 2023 पर 2:32 PM
Multibagger Stock : इस साल 400% चढ़ चुका है यह डिफेंस स्टॉक, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर?
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो डिफेंस स्टॉक Avantel Ltd के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो डिफेंस स्टॉक Avantel Ltd के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इसने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार मुनाफा कराया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में करीब 10 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई और यह 128.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर की घोषणा की थी, जिसके तहत इसने 24 नवंबर को एक्स बोनस ट्रेड किया है।

शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर

शनिवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने बोनस इश्यू के माध्यम से शेयरधारकों को 2 रुपये के 16,21,79,720 इक्विटी शेयर जारी किए हैं। ये शेयर उन निवेशकों को जारी किए गए हैं, जिनके नाम रिकॉर्ड डेट 24 नवंबर 2023 तक रजिस्टर में थे। इसके तहत कंपनी प्रत्येक 1 मौजूदा शेयर के बदले 2 रुपये के फेस वैल्यू पर दो नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। पिछले साल भी कंपनी ने 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर आवंटित किए थे।

ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार जून 2001 से कंपनी ने 20 बार डिविडेंड जारी किया किए हैं। पिछले 12 महीनों में स्टॉक ने प्रति शेयर 1 रुपये का डिविडेंड घोषित किया। अपने बोनस, स्प्लिट और डिविडेंड को एडजस्ट करते हुए स्टॉक की डिविडेंड यील्ड मौजूदा बाजार मूल्य पर 0.05% है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें