Multibagger Share: दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया के निवेश वाली एक कंपनी के शेयर ने 5 साल में 4800 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है। शेयर पिछले 2 साल में 150 प्रतिशत मजबूत हुआ है। यह कंपनी है एलिकॉन इंजीनियरिंग कंपनी। यह भारत में इंडस्ट्रियल गियरबॉक्स और मैटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी होने का दावा करती है। इसकी शुरुआत 1951 में हुई थी। इसकी मौजूदगी एशिया, मिडिल ईस्ट, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य हिस्सों और अफ्रीका में भी है।
