Get App

Multibagger stock: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उतरने की योजना, 4 सालों में दे चुका है 2840% का तगड़ा रिटर्न

पिछले एक साल में Hampton Sky Realty के शेयरों में सुस्ती देखी गई है और यह स्टॉक 23 फीसदी गिरा है। हालांकि, पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 313 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले चार सालों में इसने 2840 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2024 पर 5:21 PM
Multibagger stock: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उतरने की योजना, 4 सालों में दे चुका है 2840% का तगड़ा रिटर्न
रियल एस्टेट सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी अपने बिजनेस का विस्तार करने की योजना बना रही है।

रियल एस्टेट सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी अपने बिजनेस का विस्तार करने की योजना बना रही है। यह एक मल्टीबैगर पेनी स्टॉक है जिसने कम समय में ही अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। आज 24 जून को कंपनी के शेयरों में 0.47 फीसदी की मामूली तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 32.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 887 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 59 रुपये और 52-वीक लो 26.08 रुपये है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.90 फीसदी है।

क्या है Hampton Sky Realty का प्लान

हैम्पटन स्काई रियल्टी ने दिग्गज लग्जरी होटल चेन के साथ पार्टनरशिप में अपनी स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी पर अत्याधुनिक लक्जरी होटल बनाने की अपनी योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का मकसद हॉस्पिटैलिटी को फिर से परिभाषित करना है।

नए होटल में कई तरह के आलीशान कमरे, बेहतरीन डाइनिंग, स्पा और वेलनेस सेंटर और अत्याधुनिक मीटिंग और इवेंट वेन्यू उपलब्ध होंगे। इसे हर तरह के मेहमानों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट रियल एस्टेट डेवलपमेंट इंडस्ट्री में क्वालिटी और इनोवेशन को लेकर हैम्पटन के समर्पण को दिखाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें