Get App

Multibagger stock: 5 साल में 2351% का तगड़ा रिटर्न, ग्रीन एनर्जी फर्म ने पेश किए मजबूत नतीजे

Multibagger stock: Inox Wind ने कहा कि उसकी ऑर्डर बुक 3.3 गीगावाट (GW) तक पहुंच गई है, जिसमें वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में 1.2 GW के नए ऑर्डर शामिल हैं। कंपनी ने IWL की बैलेंस शीट की वित्तीय मजबूती के आधार पर बैंकों के साथ 2200 करोड़ रुपये की फैसिलिटी के लिए एक कंसोर्टियम एग्रीमेंट पर साइन किए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 10:59 PM
Multibagger stock: 5 साल में 2351% का तगड़ा रिटर्न, ग्रीन एनर्जी फर्म ने पेश किए मजबूत नतीजे
अगर आप किसी बेहतर मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो आइनॉक्स विंड लिमिटेड (Inox Wind) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger stock: शेयर बाजार में पिछले एक महीने में जमकर गिरावट देखी गई और यह अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 8 फीसदी टूट गया। हालांकि, अब बाजार में कुछ रिकवरी आई है। बाजार में उथल-पुथल के बीच अगर आप किसी बेहतर मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो आइनॉक्स विंड लिमिटेड (Inox Wind) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में FY25 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। नतीजों का असर इसके शेयरों में भी देखने को मिला है। कंपनी के शेयर आज BSE पर 212.05 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 27,646 करोड़ रुपये है।

कैसे रहे Inox Wind के तिमाही नतीजे?

ग्रीन एनर्जी कंपनी आइनॉक्स विंड ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 90 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे 27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान तिमाही के 384.40 करोड़ रुपये से 93% बढ़कर 741.74 करोड़ रुपये हो गई। खर्च भी 412.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 647.93 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इनॉक्स विंड वित्त वर्ष 25 में अपने बेस्ट-एवर फुल-ईयर के मुनाफे को हासिल करने की राह पर है।

Inox Wind की ऑर्डर बुक 3.3 GW पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें