Get App

Multibagger Stock: सात महीने में 577% रिटर्न, अब कंपनी बांट रही बोनस और डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Multibagger Stock: आईटी सेक्टर की इस कंपनी की पिछले साल सितंबर में ही घरेलू मार्केट में एंट्री हुई थी। महज सात महीने में यह आईपीओ निवेशकों का पैसा 577 फीसदी बढ़ा चुकी है। अब यह कंपनी बोनस शेयर और डिविडेंड देने जा रही है। इसके अलावा यह अपने शेयरों को दो हिस्सों में तोड़ने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 01, 2023 पर 5:20 PM
Multibagger Stock: सात महीने में 577% रिटर्न, अब कंपनी बांट रही बोनस और डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट फिक्स
सात महीने में 755% रिटर्न देने वाली Varanium Cloud के शेयर दो हिस्सों में टूटने वाले हैं। इसके अलावा यह सात रुपये का डिविडेंड और बोनस शेयर भी देगी।

Multibagger Stock: आईटी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी Varanium Cloud के शेयरों की पिछले साल सितंबर में ही घरेलू मार्केट में एंट्री हुई थी। अब तक इसकी लिस्टिंग के सात महीने ही हुए हैं लेकिन आईपीओ निवेशकों की पूंजी 577 फीसदी बढ़ चुकी है। अब यह कंपनी बोनस शेयर देने जा रही है और अपने शेयरों को तोड़ने यानी स्टॉक स्प्लिट भी करने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। वहीं कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। इसके शेयर अभी एनएसई-एसएमई पर ₹826.55 (Varanium Cloud Share Price) है और आईपीओ निवेशकों को यह ₹122 में जारी हुआ था। लिस्टिंग के दिन यह ₹131 पर खुला था और इंट्रा-डे में ₹136.45 तक पहुंचकर दिन के आखिरी में ₹128.55 रुपये पर बंद हुआ था।

Bonus, Stock Split और Dividend की क्या है योजना

मार्च 2023 तिमाही के नतीजे का ऐलान करते हुए कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 7 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है जिसे आने वाली एजीएम में अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी है। वहीं कंपनी ने एक और एक्सचेंज फाइलिंग में 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर और 1:2 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 9 मई 2023 की फिक्स की गई है जिसे शेयरहोल्डर्स की 17 अप्रैल को ही मंजूरी मिल चुकी है। बोनस के तहत शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर एक और शेयर मिलेगा और स्टॉक स्प्लिट के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर के बदले पांच रुपये की फेस वैल्यू वाले दो शेयर मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें