Crypto Price: ढाई फीसदी टूटा BitCoin, Ethereum में 3% की गिरावट, टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो आज ग्रीन

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरातफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार एक क्रिप्टो को छोड़ सभी रेड जोन में है। हालांकि वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है

अपडेटेड May 01, 2023 पर 4:32 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.83 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरातफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार एक क्रिप्टो बीएनबी (BNB) को छोड़ सभी रेड जोन में है। इसके अलावा रेड जोन में जो क्रिप्टो हैं, उनमें सिर्फ दो में ही गिरावट मामूली है और बाकी सब में दो फीसदी से अधिक गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 2.58 फीसदी की गिरावट के साथ 28,505.55 डॉलर (23.30 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 3 फीसदी से अधिक टूटकर 1900 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.22 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (96.47 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

चार महीने में भारतीय स्टार्टअप्स से 5,868 एंप्लॉयीज की छुट्टी, सबसे ज्यादा इस सेक्टर में लगा झटका


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो लाल

पिछले 24 घंटे में सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में है लेकिन वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो डोजेक्वॉइन (Dogecoin) और पॉलीगॉन (Polygon) रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी सिर्फ पॉलीगॉन ही एक फीसदी से अधिक कमजोर है और डोजेक्वॉइन में गिरावट मामूली ही है। सात दिनों में सबसे अधिक बिटक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक उछला है। इसके अलावा एक और क्रिप्टो बीएनबी ही एक फीसदी से अधिक करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ। बाकी जो क्रिप्टो ग्रीन जोन हैं, उनमें एक फीसदी से कम ही तेजी है।

Stock Market Strategy: इन पांच शेयरों पर लगाएं दांव, चार दिन में ही 10% तक बढ़ जाएगा निवेश

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 28,505.55 डॉलर (-) 2.58%
एथेरियम (Ethereum) 1,845.54 डॉलर (-) 3.24%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 335.67 डॉलर 4.11%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4648 डॉलर (-) 2.44%
कार्डानो (Cardano) 0.3902 डॉलर (-) 2.71%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07881 डॉलर (-) 2.95%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9802 डॉलर (-) 2.12%
सोलाना (Solana) 22.27 डॉलर (-) 5.54%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4058 करोड़ डॉलर (3.32 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 72.78% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.83 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।