Get App

Multibagger Stock: 4 साल में ₹1 लाख के बने ₹1 करोड़, चॉकलेट कंपनी के शेयर ने दिया 10600% रिटर्न

Lotus Chocolate Share Return: वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 200 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 62.72 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 5.06 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 6.95 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2024 में नेट प्रॉफिट मार्जिन 2.53% रहा। खर्च बढ़कर 198.91 करोड़ रुपये के रहे

Ritika Singhअपडेटेड Sep 07, 2024 पर 5:06 PM
Multibagger Stock: 4 साल में ₹1 लाख के बने ₹1 करोड़, चॉकलेट कंपनी के शेयर ने दिया 10600% रिटर्न
Lotus Chocolate का शेयर बीएसई पर 6 सितंबर को 5 प्रतिशत टूटकर लोअर सर्किट में 1766.05 रुपये पर बंद हुआ।

Multibagger Share: चॉकलेट, कोकोआ प्रोडक्ट्स और कोकोआ डेरिवेटिव्स बनाने वाली एक कंपनी ने 4 साल में निवेशकों का जमकर मुनाफा कराया है। इतनी कम अवधि में इस कंपनी के शेयर ने 1 लाख रुपये के 1 करोड़ रुपये बना दिए हैं। इस कंपनी में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के अंब्रैला तले आने वाली रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हम बात कर रहे हैं लोटस चॉकलेट कंपनी (Lotus Chocolate Company) की।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल आर्म रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की स्टेप-डाउन FMCG सब्सिडियरी है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने लोटस चॉकलेट कंपनी में मई 2023 में 74 करोड़ रुपये में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद कंप्लीट की थी। इस खरीद की घोषणा दिसंबर 2022 में की गई थी।

4 साल में शेयर ने दिया 10636% का रिटर्न

Lotus Chocolate Company का शेयर बीएसई पर 6 सितंबर को 5 प्रतिशत टूटकर लोअर सर्किट में 1766.05 रुपये पर बंद हुआ। 4 साल पहले 7 सितंबर को शेयर की कीमत बीएसई पर 16.45 रुपये थी। कैलकुलेट करें तो तब से लेकर अब तक शेयर की कीमत करीब 10636 प्रतिशत मजबूत हो चुकी है। अगर किसी ने 4 साल पहले के भाव पर कंपनी के 10000 रुपये के शेयर खरीदे होंगे और अभी तक उन्हें बेचा नहीं होगा तो उसका निवेश 10.73 लाख रुपये से ज्यादा हो चुका होगा। इसी तरह 20000 रुपये का निवेश 21.47 लाख, 50000 रुपये का निवेश 53.68 लाख और 1 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा में बदल गया होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें