Multibagger Stock: इस टायर कंपनी से मिला 9800% रिटर्न, भर गई निवेशकों की झोली

Multibagger Stock: टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी MRF (मद्रास रबर फैक्ट्री) के शेयरों की तेजी ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया

अपडेटेड Oct 17, 2022 पर 11:12 PM
MRF लंबे समय में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। हालांकि अगर कम टाइम फ्रेम की बात करें तो भी इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी MRF (मद्रास रबर फैक्ट्री) के शेयरों की तेजी ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया। पिछले बीस साल में इसने निवेशकों का पैसा करीब 9800 फीसदी बढ़ाया है। इसके शेयरों की तेजी का आलम यह रहा कि इसके भाव एक लाख रुपये के करीब पहुंच चुके हैं और यह देश का सबसे महंगा स्टॉक है। MRF के शेयर इस साल 11 फीसदी से अधिक मजबूत हो चुके हैं। इसका मौजूदा भाव (MRF Share Price) 82297.70 रुपये है। इसका मार्केट कैप 34,903.63 करोड़ रुपये है।

    20 साल में 97 गुना बढ़ा दी पूंजी

    एमआरएफ के शेयर 18 अक्टूबर 2002 को 841.10 रुपये के भाव पर थे जो 20 साल में बढ़कर 17 अक्टूबर 2022 को 82297.70 रुपये के भाव पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि करीब 20 साल पहले एमआरएफ में लगाए गए एक लाख रुपये अब तक करीब 98 लाख रुपये बन जाते।


    Bajaj Auto Share Price: शानदार नतीजे के दम पर बढ़ी खरीदारी, 2% उछले भाव, निवेश के लिए अपनाएं ये स्ट्रेटजी

    कम टाइम फ्रेम में भी शानदार तेजी का रूझान

    एमआरएफ लंबे समय में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। हालांकि अगर कम टाइम फ्रेम की बात करें तो भी इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस साल 24 फरवरी 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 63 हजार रुपये के भाव पर फिसल चुका था।

    हालांकि उसके बाद इसमें तेजी आई और यह 15 सितंबर 2022 तक करीब 49 फीसदी की उछाल के साथ 93887 रुपये तक पहुंच गया था जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि उसके बाद इसमें थोड़ी सुस्ती आई और अभी यह इस ऊंचे स्तर से 12 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    Tata Group की इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, 3 दिन में 3%  उछल चुके हैं भाव

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    एमआरएफ टायर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। यह पैसेंजर कारों, दोपहिया, ओटीआर और ट्रकों के लिए टायर बनाकर बेचती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर घटा है लेकिन रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है।

    अप्रैल-जून 2022 में इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 156.78 करोड़ रुपये से गिरकर 112.36 करोड़ रुपये रह गया जबकि रेवेन्यू इसी अवधि में 5200.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 5598.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।