Multibagger Stock: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल (Mukul Agarwal) के पोर्टफोलियो में शामिल एनर्जी ट्रांजिशन कंपनी डी नोरा इंडिया ( De Nora India) के शेयरों ने निवेशकों की जबरदस्त कमाई कराई है। महज एक साल में इसने निवेशकों को 148 फीसदी का रिटर्न दिया दिया है। आज इसके शेयर लगभग फ्लैट हैं लेकिन इंट्रा-डे में यह दो फीसदी से अधिक उछल गया था। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 1139.20 रुपये के भाव (De Nora India Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। इंट्रा-डे में यह 1164 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था। इसका फुल मार्केट कैप 604.76 करोड़ रुपये है। इस स्टॉक में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने भी पैसे लगाए हैं। मार्च 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक मुकुल अग्रवाल के पास इस कंपनी के 72,785 इक्विटी शेयर हैं जो कंपनी में 1.37 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।
