Get App

Multibagger Stock: यह फार्मा कंपनी बनी मल्टीबैगर, 63 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अभी भी बंपर रिटर्न पाने का है मौका

Multibagger Stock: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी कैपलिन प्वाइंट लैबोरेटरीज (Caplin Point Laboratories) के शेयर आज 6 फीसदी से अधिक उछले हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी तेजी यहीं थमने वाली नहीं है और इसके शेयर अभी 23 फीसदी और मजबूत हो सकते हैं

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 14, 2022 पर 11:54 PM
Multibagger Stock: यह फार्मा कंपनी बनी मल्टीबैगर, 63 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अभी भी बंपर रिटर्न पाने का है मौका
कैपलिन प्वाइंट लैब के शेयर 11 नवंबर 2011 को 4.86 रुपये के भाव (Caplin Point Laboratories Share Price) पर थे। आज यह 159 गुना बढ़कर 775.35 रुपये के भाव पर पहुंच चुका है।

Multibagger Stock: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी कैपलिन प्वाइंट लैबोरेटरीज (Caplin Point Laboratories) के शेयर आज 6 फीसदी से अधिक उछले हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी तेजी यहीं थमने वाली नहीं है और इसके शेयर अभी 23 फीसदी और मजबूत हो सकते हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 955 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। लंबे समय में बात करें को इसने महज 63 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इसके शेयर आज 14 नवंबर 2022 को बीएसई पर 775.35 रुपये के भाव (Caplin Point Laboratories Share Price) पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 5,877.20 करोड़ रुपये है।

महज 63 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति

कैपलिन प्वाइंट लैब के शेयर 11 नवंबर 2011 को 4.86 रुपये के भाव (Caplin Point Laboratories Share Price) पर थे। आज यह 159 गुना बढ़कर 775.35 रुपये के भाव पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि उस समय इसमें महज 63 हजार रुपये लगाने पर ही 11 साल में करीब 1 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें