Multibagger Stock: 4 साल में ₹1 लाख के बने ₹96 लाख, शेयर ने दिया 9500% का बंपर रिटर्न

Piccadily Agro Industries Share Price: अप्रैल-जून 2024 तिमाही में Piccadily Agro Industries का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर घटकर 208.28 करोड़ रुपये पर आ गया। तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालान आधार पर बढ़कर 14 करोड़ रुपये हो गया। खर्च घटकर 189.30 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Sep 21, 2024 पर 11:40 PM
Story continues below Advertisement
Piccadily Agro Industries का मार्केट कैप 7300 करोड़ रुपये के करीब है।

Multibagger Share Price: शेयर मार्केट में ऐसे कई शेयर हैं, जिन्होंने कम वक्त में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर है Piccadily Agro Industries, जिसने केवल 6 महीनों में शेयरहोल्डर्स का पैसा डबल कर दिया है। वहीं 5 साल में 9500 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। साल 1994 में इनकॉरपोरेट हुई Piccadily Agro Industries की नींव 1953 में शराब डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से ही पड़ गई थी। Piccadily ब्रांड नेम 1967 में अस्तित्व में आया। वर्तमान में कंपनी भारत में मॉल्ट स्प्रिट्स की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट मैन्युफैक्चरर और सेलर है।

यह एथेनॉल, एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहॉल (ENA), CO2 और व्हाइट क्रिस्टल शुगर भी बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में इंद्री ब्रांड नेम से सिंगल मॉल्ट व्हिस्की, कैमिकारा ब्रांड नेम से केन जूस रम, साथ ही व्हिसलर और रॉयल हाइलैंड ब्रांड नेम से ब्लेंडेड मॉल्ट व्हिस्की शामिल हैं।

5 साल में 50000 के बने 48 लाख


बीएसई के डेटा के मुताबिक, 5 साल पहले 20 सितंबर 2019 को Piccadily Agro Industries के शेयर की कीमत 8.05 रुपये थी। शेयर बीएसई पर शुक्रवार, 20 सितंबर को 772.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस तरह पिछले 5 साल में शेयर की कीमत 9500 प्रतिशत बढ़ी है। अगर किसी ने शेयर में 5 साल पहले के भाव पर 10000 रुपये लगाए होंगे और सेलिंग नहीं की होगी तो अमाउंट 9,60,000 रुपये बन गया होगा। इसी तरह 50000 रुपये का निवेश 48 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश 96 लाख रुपये बन गया होगा।

FMCG शेयर ने 4 साल में ₹10000 के बनाए ₹1 करोड़, अब स्टॉक होने जा रहा स्प्लिट

2 साल में Piccadily Agro Industries शेयर 1918% भागा

कंपनी का मार्केट कैप 7300 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले 6 महीने में शेयर की कीमत 156 प्रतिशत मजबूत हुई है। एक साल के अंदर कीमत 650 प्रतिशत चढ़ी है। 2 साल में रिटर्न 1918 प्रतिशत रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 828.12 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 110.37 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

टेबलबेयर बनाने वाली कंपनी दे रही ₹10 का डिविडेंड, 23 सितंबर है रिकॉर्ड डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।