Get App

Multibagger Stock: ढाई साल में 666% रिटर्न, अभी और कमाने का मौका, ब्रोकरेज ने इस पाइप स्टॉक पर लगाया दांव

Multibagger Stock: पॉलीमर पाइप्स और फिटिंग्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स (Prince Pipes and Fittings) ने महज ढाई साल में निवेशकों को 666 फीसदी रिटर्न दिया है। आज मार्केट में कमजोरी है लेकिन प्रिंस पाइप्स के शेयर ग्रीन जोन में हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें आगे तेजी का रुझान दिख रहा है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 29, 2022 पर 2:06 PM
Multibagger Stock: ढाई साल में 666% रिटर्न, अभी और कमाने का मौका, ब्रोकरेज ने इस पाइप स्टॉक पर लगाया दांव
प्रिंस पाइप्स के शेयर 30 दिसंबर 2019 को लिस्ट हुए थे लेकिन 178 रुपये के भाव पर जारी हुआ यह शेयर 160 रुपये के डिस्काउंट भाव पर लिस्ट हुआ। इसमें आगे भी गिरावट रही और यह 80 रुपये के नीचे आ गया लेकिन फिर इसमें तेजी का रुझान लौटा। (Image- Prince Pipes)

Multibagger Stock: पॉलीमर पाइप्स और फिटिंग्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स (Prince Pipes and Fittings) ने महज ढाई साल में निवेशकों को 666 फीसदी रिटर्न दिया है। आज 29 दिसंबर को मार्केट में कमजोरी है लेकिन प्रिंस पाइप्स के शेयर ग्रीन जोन में हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें आगे तेजी का रुझान दिख रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक यह शेयर 691 रुपये (Prince Pipes Taregt Price) की ऊंचाई पर पहुंच सकता है। यह मौजूदा भाव से 19 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर अभी 581.20 रुपये के भाव (Prince Pipes Share Price) पर हैं।

ढाई साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न

प्रिंस पाइप्स के शेयर 30 दिसंबर 2019 को लिस्ट हुए थे लेकिन 178 रुपये के भाव पर जारी हुआ यह शेयर 160 रुपये के डिस्काउंट भाव पर लिस्ट हुआ। इसमें आगे भी गिरावट रही और यह 80 रुपये के नीचे आ गया लेकिन फिर इसमें तेजी का रुझान लौटा। 22 मई 2020 को यह 75.90 रुपये के भाव पर था जो अब 581.20 रुपये के भाव पर है यानी निवेशकों की पूंजी महज ढाई साल में 666 फीसदी बढ़ी है। इस साल 17 जनवरी को तो यह 748 रुपये के भाव पर था यानी कि निवेशकों की पूंजी 885 फीसदी बढ़ गई थी। इसके बाद यह 28 अक्टूबर 2022 तक 31 फीसदी फिसलकर 513.10 रुपये के एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। हालांकि फिर इसमें खरीदारी का रुझान लौटा और अब तक यह 13 फीसदी रिकवर हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें