Multibagger Stock: आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी सिंथेटिक रबर बनाने वाली कंपनी एपकोटेक्स इंडस्ट्रीज (Apcotex Industries) के शेयर चढ़े हैं। लॉन्ग टर्म में तो इसने निवेशकों को महज 80 हजार के निवेश पर 14 साल में ही करोड़पति बना दिया है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह अभी 11 फीसदी फिसल सकता है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले दो महीने में यह शानदार रिकवर हुआ है जिसके चलते आगे इसमें तेजी की संभावना सीमित हो गई है। इस वजह से ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग को कम कर सेल कर दिया है। इसके शेयर आज बीएसई पर आज 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 493.05 रुपये (Apcotex Share Price) पर बंद हुए हैं।
