Multibagger Stock: सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग सेवाएं मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी मास्टेक के शेयरों में आज कमजोर मार्केट में भी तेजी रही। BSE Sensex आज 0.31 फीसदी गिरकर 60,858.43 पर बंद हुआ है तो मास्टेक 0.27 फीसदी ऊपर चढ़कर 1698.10 रुपये के भाव (Mastek Share Price) पर बंद हुआ है। लॉन्ग टर्म में तो इसने करोड़पति बना दिया है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव नहीं दिख रहे है और इसे रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर भी अभी रिकॉर्ड हाई से करीब 50 फीसदी डिस्काउंट पर हैं। Mastek का फुल मार्केट कैप 5,108.59 करोड़ रुपये है।
