Multibagger Stock: जूते-चप्पल बेचने वाली दिग्गज कंपनी रिलैक्सो (Relaxo) के शेयर एक महीने में 6 फीसदी से अधिक टूट गए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें अभी और गिरावट आ सकती है। हालांकि लंबे समय में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया।
Multibagger Stock: जूते-चप्पल बेचने वाली दिग्गज कंपनी रिलैक्सो (Relaxo) के शेयर एक महीने में 6 फीसदी से अधिक टूट गए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें अभी और गिरावट आ सकती है। हालांकि लंबे समय में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया।
रिलैक्सो ने महज 17 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। आज 10 नवंबर को इसके शेयर बीएसई पर 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 924.75 रुपये (Relaxo Share Price) पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 23,019.44 करोड़ रुपये है।
14 साल में 17 हजार को बना दिया एक करोड़
14 नवंबर 2008 को रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयर 1.49 रुपये के भाव (Relaxo Share Price) पर थे। अभी यह 924.75 रुपये के भाव पर है यानी कि करीब 14 साल पहले इसमें लगाए हुए 17 हजार रुपये इस समय 1 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई।
हालांकि पिछले कुछ समय से इसमें दबाव दिख रहा है। पिछले साल 8 नवंबर 2021 को यह 1444 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था। हालांकि इसके बाद से इसमें दबाव दिखा और इस महीने की शुरुआत में 3 नवंबर को यह रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 37 फीसदी टूटकर 908.15 रुपये के एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर फिसल गया। अभी शेयरों में कुछ रिकवरी है लेकिन एक्सपर्ट्स का रूझान निगेटिव है।
एक्सपर्ट्स का रूझान क्यों है निगेटिव
रिलैक्सो के कारोबार पर सितंबर 2022 तिमाही में महंगाई का मांग पर और कंपनी का लागत पर दबाव दिखा। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 फीसदी गिरकर 670 करोड़ रुपये रह गया। वहीं वॉल्यूम भी सालाना आधार पर 15 फीसदी गिर गया।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने इन सब बातों को देखते हुए अनुमान लगाया है कि इसका मुनाफा गिर सकता है। इसके चलते इसकी बिक्री की रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि टारगेट प्राइस को 750 रुपये से घटाकर 700 रुपये कर दिया है यानी और भी डाउनसाइड।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।