Multibagger Share: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का एक स्टॉक ऐसा है, जिसने केवल 6 महीनों में निवेशकों का पैसा 144 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं एक साल के अंदर 3785 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इतने कम वक्त में निवेशकों को मालामाल करने वाला यह स्टॉक है वायसराय होटल्स (Viceroy Hotels)। इस शेयर ने 5 साल में 1.13 रुपये से चढ़कर 136 रुपये तक का सफर तय किया है, यानि 11935.40 प्रतिशत रिटर्न।
